फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child head found on Dewal-Veradhar motor road in uttarakhand

रास्ते पर मिला बच्चे का कटा सिर: उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस; खौफ में गांव वाले

Sat, 29 Nov 2025 07:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 07:22 PM IST
सार

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि बच्चे का सिर मिला है। शरीर का केवल सिर ही मिला, धड़ का पता नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। सिर किसका है, ज्ञात नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Child head found on Dewal-Veradhar motor road in uttarakhand
रास्ते पर मिला बच्चे का कटा सिर - फोटो : AI Image

विस्तार

उत्तराखंड के देवाल-बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार को एक नन्हे बच्चे का सिर मिला है। पुलिस ने बच्चे के मृत सिर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाटल्याणी-बेराधार मोटर के जीरो किमी पर एक नन्हे बच्चे का सिर देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि बच्चे का सिर मिला है। शरीर का केवल सिर ही मिला, धड़ का पता नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। सिर किसका है, ज्ञात नहीं हो पाया है। 
 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि इसकी सूचना ग्राम प्रहरी के द्वारा देवाल चौकी को दी गई, बच्चे का सिर मिला, पीएम के लिए भेज दिया है। बच्चे की उम्र का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed