फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child eats pill kept in wheat mistaking it for toffee dies haridwar uttarakhand news in hindi

Haridwar: घर के काम में लगी थी मां, टॉफी समझकर गेहूं में रखने वाली गोली खा गया बच्चा, इलाज के दौरान मौत

Sat, 04 Nov 2023 06:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

बच्चे की मां घर के काम में लगी थी और तभी बच्चा आंगन में सूख रहे गेहूं में जाकर खेलने लगा। इस दौरान गेहूं से निकली दवाई को बच्चे ने टॉफी समझ कर खा लिया। बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ी तो मां व और अन्य लोगों ने उसके हाथ में दवाई का पैकेट देखा।

विज्ञापन
Child eats pill kept in wheat mistaking it for toffee dies haridwar uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रामधाम कॉलोनी में एक पांच वर्षीय बच्चे ने गेहूं में रखी जाने वाली दवा को टॉफी समझ कर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में बच्चे को बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अस्पताल-प्रशासन की सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मूलरूप से बिजनौर के नगीना निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ रामधाम कॉलोनी में किराये पर रहकर एक किसान के घर नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर अजय खेत में काम के लिए चले गए।
विज्ञापन


बच्चे के हाथ में देखा दवाई का पैकेट
कुछ देर बाद बच्चा अपनी मां के साथ किसान के घर पहुंच गया। बच्चे की मां घर के काम में लग गई और बच्चा आंगन में सूख रहे गेहूं में जाकर खेलने लगा। बताया जा रहा है कि गेहूं से निकली दवाई को बच्चे ने टॉफी समझ कर खा लिया। बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ी तो मां व और अन्य लोगों ने उसके हाथ में दवाई का पैकेट देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार

पूरा माजरा समझ में आते ही सभी बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागे। इलाज के दौरान बच्चे की माैत हो गई। इस पर अस्पताल परिसर से लेकर रामधाम कॉलोनी तक पूरी तरह चीख-पुकार मचने लगी। बच्चे की मौत के बाद से ही परिजन सदमे में है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच वर्षीय कुनाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed