फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   child died by dengue in dehradun.

डेंगू से हुई थी एक बच्चे की मौत, दबाने में जुटा रहा विभाग

Fri, 19 Aug 2016 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Aug 2016 08:00 AM IST
विज्ञापन
child died by dengue in dehradun.
डेंगू मच्छर - फोटो : file photo

राजधानी के लक्खीबाग क्षेत्र की दरभंगा बस्ती में कुछ दिन पूर्व दो बच्चों में से एक की मौत डेंगू से हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग लगातार मामले को दबाने में जुटा रहा। विभागीय अधिकारी किसी भी डेंगू पीड़ित की मौत से इंकार करते रहे। हालांकि, बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक पीड़ित की डेंगू से मौत की पुष्टि की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह प्रदेश में डेंगू से अब तक की पहली मौत है।

विज्ञापन


13 अगस्त को दरभंगा बस्ती निवासी दिनेश दास के बेटे राजा (10) की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची आशा कार्यकत्री ने उसे उल्टी-दस्त की दवा दी। 14 अगस्त को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन उसे पटेलनगर के किसी प्राइवेट क्लीनिक ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ऐसी किसी घटना से लगातार इनकार करता रहा। बच्चे की मौत के तीन दिन बाद तक भी विभाग मानने को तैयार नहीं हुआ कि बच्चे की मौत डेंगू से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में वहां जाम लगा दिया और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई।

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में यह मामला प्रकाशित किया तो विभागीय अधिकारियों ने मौत की बात स्वीकारी। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने राजा की मौत डेंगू से होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से बच्चे को किन परिस्थितियों में रेफर किया गया और उसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सूचीबद्ध अस्पताल में रेफर क्यों नहीं किया गया, यह तथ्य जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। 

मौत के बाद भी नींद में अधिकारी

child died by dengue in dehradun.
Doctor

डेंगू से बच्चे की मौत के बाद भी विभागीय अधिकारी नींद से नहीं जागे। क्षेत्रवासी दो बच्चों की मौत डेंगू से होने की बात कह रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक भी विभागीय अधिकारियों के पास इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं थी। विभागीय अधिकारी क्षेत्र में अन्य कितने लोग बीमार हैं या उपचार करा रहे हैं, इसकी भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने आज से क्षेत्र में शिविर लगाने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। 

पहले भी हो चुकी है एक मौत
पथरीबाग क्षेत्र के एक युवक की पिछले माह भी डेंगू से मौत हो चुकी है। दिल्ली में उपचार के दौरान युवक की मौत हुई थी। उसमें डेंगू की पुष्टि भी हुई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मानने से इंकार कर दिया। हालांकि, मौत के बाद विभाग ने पथरीबाग क्षेत्र में कैंप लगाए, जहां से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 

सीएमओ नैनीताल और सीएमओ दून से जानकारी मांगी गई है। अभी मेरी जानकारी में मौत का मामला नहीं आया है। हमने सभी सीएमओ को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. एससी पंत, प्रभारी डीजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed