{"_id":"49bc312d7134a88cfcd2816812a07e51","slug":"child-deaths-from-falling-into-the-pit-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Fri, 11 Oct 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के जहाजगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम को एक ढाई वर्षीय बच्चे की घर के बाहर बने शौचालय के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जहाजगढ़ गांव निवासी बालकराम के यहां यह हादसा हुआ। उसके घर के बाहर शौचालय के गड्ढे का स्लैब कुछ दिन पहले टूट गया था।
पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप
गड्ढे को लकड़ियां रखकर ढका
खुले हुए गड्ढे को लकड़ियां रखकर ढका हुआ था। बृहस्पतिवार की देर शाम बालकराम का ढाई साल का पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह आठ फुट गहरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
परिजन उसे काफी देर तक तलाशते रहे। जब कुछ पता नहीं चला तो गड्ढे में भी देखा गया। बच्चा उसमें पड़ा था। आनन-फानन में बच्चे को गंदगी से भरे गड्डे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन