फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child and gynecologist not in CHC Chakrata

सीएचसी चकराता में नहीं बाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ

Sun, 21 Aug 2022 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Child and gynecologist not in CHC Chakrata
छावनी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में दो साल से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी लंबे समय से खाली चल रहा है। जिस कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी चकराता विकासखंड के 100 से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती है। दो वर्ष पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण हो गया था। जिसके बाद से किसी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। गर्भवती महिला को सिजेरियन की स्थिति में हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल चांदना, पूर्व सभासद आनंद राणा, राजेश तोमर का कहना है कि अस्पताल दर्जनों गांव का केंद्र बिंदु है, लेकिन विशेषज्ञ न होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को 50 से 100 किलोमीटर की दूरी नापकर विकासनगर और देहरादून जाना पड़ता है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में राज्य गठन के 21 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत नहीं हो सकी हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन तोमर का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल फांक रही एक्स-रे मशीन
केंद्र को एक वर्ष पूर्व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन यह बरामदे में धूल फांक रही है। मशीन को अभी तक स्टॉल नहीं किया गया है। एक्स-रे के लिए मरीजों को विकासनगर जाना पड़ रहा है। जिसमें पैसों के साथ ही समय की भी बर्बादी हो रही है।

एक्स-रे मशीन के लिए अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता है। जिसके लिए शासन ने बजट मुहैया करा दिया है। शीघ्र ही कक्ष का निर्माण कर टैक्निशियन की व्यवस्था कर मशीन को सुचारू कराया जाएगा। शासन से नए डॉक्टर मिलने पर ही विशेषज्ञों की तैनाती संभव है। डॉ. मनोज उप्रेती,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed