फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Secretary gave instructions regarding Herbertpur bus station

Dehradun News: हरबर्टपुर बस अड्डे को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Thu, 02 Jan 2025 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary gave instructions regarding Herbertpur bus station
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। हरबर्टपुर स्थित नवनिर्मित बस अड्डा मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया है। मुख्य सचिव ने यह कार्रवाई जनसंघर्ष मोर्चा के मांग पत्र पर की है। उन्होंने बस अड्डे से सभी रूट के लिए बसों का संचालन शुरू कराने की मांग मुख्य सचिव से की थी। हरबर्टपुर में बनाए गए बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होने को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव से मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए एक मांग पत्र उन्हें सौंपा था। उनके मांग पत्र पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव ने परिवहन सचिव को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद शीघ्र ही बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जगी है। शासन की कार्रवाई से सर्दी व गर्मी के मौसम में सड़कों पर खड़े रहकर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, और हरबर्टपुर चौक पर लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed