{"_id":"650de54d41817429db064617","slug":"chief-secretary-dr-ss-sandhu-held-a-meeting-with-senior-dehradun-news-c-5-1-drn1030-250584-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों को पहले ही कर दिया जाए दुकानों का आवंटन : संधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों को पहले ही कर दिया जाए दुकानों का आवंटन : संधु
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार को लेकर बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि एमडीडीए कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर का शेड्यूल बनाकर प्रस्तुत करे। आढ़तियों से परामर्श लेते हुए दुकानों का आवंटन पूर्व में ही कर दिया जाए, ताकि व्यापारी को पता हो कि उसे कौन सी दुकान आवंटित है। व्यापारी को आवंटित दुकान का डिजाइन उसके कार्य के अनुरूप हो इसके लिए उनसे सुझाव अवश्य लिए जाएं। उन्होंने कहा कि दुकान आवंटित हो जाने के बाद व्यापारी स्वयं भी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रख सकेंगे।
कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यां की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन, सचिव एसएन पाण्डेय, जिलाधिकारी सोनिका, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।