{"_id":"5a7734294f1c1b05738b57c4","slug":"chief-secretary-arrived-in-kedarnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव पहुंचे केदारनाथ, इन टिप्स पर काम करने के दिए अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव पहुंचे केदारनाथ, इन टिप्स पर काम करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यो से संबंधित निर्देश देते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ टिप्स बताकर अधिकारियों को काम करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माण कार्यों पर संतोष जताया। साथ ही केदारनाथ धाम से लिंचैली तक पैदल चलकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंदिर से संगम स्थल तब बन रहे नए मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को हिदायत दी कि इस मार्ग पर पत्थरों से किए जाने वाले कार्य समय से पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन
घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश
kedarnath
इसके लिए स्थानीय कारीगर या मजदूरों को भी इस कार्य में शामिल किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रास्ता तैयार हो सके। सिंचाई विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने विभागीय अभियंता को निर्देशित किया कि घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिक से अधिक मजदूरों को काम पर लगाया जाए।
मुख्य सचिव ने मंदिर के पीछे किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निम को तत्काल मंदिर के पीछे लैंडस्केपिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि ब्रहम कमल और ब्लू पॉपी की प्रजाति के पौधों का बगीचा तैयार किया जाए, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी रहेगा।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तीर्थ पुरोहितों के घरों की मरम्मत मई तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही तीर्थ पुरोहितों के जिन दो घरों के अग्र भाग का निर्माण पहाड़ी शैली के पत्थरों से किया जाना है, उसे अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाए।
इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रहलाद नारायण मीणा, प्रधानाचार्य निम कर्नल अजय कोठियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।