फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief minister trivendra singh rawat inaugurate acupressure yoga park

सीएम ने किया एक्यूप्रेशर योगा पार्क का लोकार्पण, की कईं घोषणाएं

Sun, 18 Jun 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
chief minister trivendra singh rawat inaugurate acupressure yoga park

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को गढ़ी कैंट में शहीद दुर्गा मल्ल योगा पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से निपटने के लिए कई रिंग रोड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर से सीधे रुड़की रेलवे लाइन पर दो दिन पहले सहमति बन गई है। सीएम ने कहा कि योग हर वर्ग की जरूरत है, उसे बढ़ावा देने को हर स्तर पर प्रयास करेगी। उन्होंने प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने के प्रोजेक्ट को अगले दो सालों में उत्तराखंड में लांच करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल एवं संतला देवी इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि राज्य और देश का गौरव है। इस योगा पार्क के बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों को योगा एवं एक्यूप्रेशर ट्रैक मिलने से स्वास्थ लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि केंद्र से मुजफ्फरनगर-देवबंद-रुड़की रेलवे ट्रैक की सहमति मिल गई है। राज्य में हेलीपैड सुविधा को बढ़ाया जा रहा है, ताकि यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में भी आसानी से आवागमन हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी, हरिद्वार और पांवटा साहिब के ट्रैफिक को बाहर निकालने के लिए रिंग रोड बनाए जाएंगे। इनमें एक रिंग रोड सेलाकुई से सीधे मसूूरी की तरफ निकाला जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने में सफल हुए हैं। अगले 2-3 सालों में इस प्रोजेक्ट को राज्य में लांच किया जाएगा। उन्होंने गढ़ी कैंट में पार्क के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि, एक ट्यूबेल की स्वीकृति भी दी। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का विकास किया जायेगा। उन्होंने पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी को सेना के लिए खोलने की बात भी कही।

नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ  जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। 2022 तक सबके पास अपना मकान होगा। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि इसी पार्क से उनके संघर्ष की शुरूआत हुई थी।


मेजर जनरल बलराज, एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, यूपीसीएल के एमडीए बीसीके मिश्रा भी उपस्थित थे। संचालन भाजपा नेता आदित्य चौहान ने किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने योगा पार्क के 33 केवी विद्युत उप संस्थान, हाथी बड़कला में सामुदायिक भवन के निर्माण, रिखोली पुल से नाग मंदिर जाने वाली सड़क का निर्माण, हाथी बड़कला-मालसी मोटर मार्ग के सुधारीकरण का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed