फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister trivendra singh rawat hard in recognition of private school for money transactions

निजी स्कूल की मान्यता को पैसे के लेनदेन के मामले में मुख्यमंत्री रावत हुए सख्त 

Tue, 31 Dec 2019 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 09:26 AM IST
सार

  • सीएम ने मामले को बताया बेहद गंभीर, कहा, सरकार कठोर कार्रवाई करेगी
  • सचिवालय से लेकर निदेशालय और मंत्री का स्टाफ तक सवालोें के घेरे में
  • सोमवार को सोशल मीडिया में भी तैरता रहा लेनदेन की बातचीत का ऑडियो

विज्ञापन
Chief Minister trivendra singh rawat hard in recognition of private school for money transactions
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निजी स्कूलोें को मान्यता और अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में जारी पैसे के खेल के मामले का संज्ञान अब मुख्यमंत्री ने भी लिया है। सरकार अब इस मामले में जांच कराने के तरीके पर विचार कर रही है। रुद्रपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम ने सचिवालय में तैनात एक अधिकारी और निजी स्कूल के एक संचालक का ऑडियो मुख्यमंत्री को शिकायत के लिए भेजा था।

विज्ञापन


यह ऑडियो सोशल मीडिया पर भी तैरता रहा। आडियो में दो पक्षों की बातचीत से साफ जाहिर हो रहा है कि सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारी को मान्यता के लिए 50 हजार रुपये देने की बात की जा रही है। इस ऑडियो में यह भी जाहिर है कि इस लेनदेन में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का स्टाफ, विद्यालयी शिक्षा निदेशालय का एक कर्मी और सचिवालय में तैनात एक अधिकारी भी शामिल है। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने पूछे जाने पर एक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि मामला उनके संज्ञान में है और इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे इस मामले को लेकर एसआईटी से जांच कराने की बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार के स्तर पर इस मामले में जांच के तरीके पर विचार किया जा रहा है। विभागीय जांच की बजाय सरकार का जोर थर्ड पार्टी से जांच कराए जाने पर अधिक है। 

यह बहुत गंभीर मामला है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे और सरकार ने कठोर कार्रवाई की थी। अब भी इस मामले में कार्रवाई होगी। - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 

मंत्री के निजी सचिव ने कहा, मैं जांच की मांग करूंगा

विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव सोमपाल का कहना है कि वे इस मामले में सामान्य प्रशासन से जांच की मांग करेंगे। दरअसल सोशल मीडिया में तैर रहे ऑडियो में मान्यता के लिए मंत्री के पीए सोमपाल को भी पैसे देने की बात की जा रही है।


सोमपाल ने कहा कि वे गुजरात में हैं और उन्हें पता लगा है कि मान्यता के पैसों के लेनदेन के मामले में उनके नाम का भी जिक्र हुआ है। सोमपाल ने कहा कि मैं आते ही सामान्य प्रशासन से मामले की जांच की मांग करूंगा। इस मामले में यदि उनके  खिलाफ कुछ है तो उसे भी सामने लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed