फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief minister trivendra singh rawat give order for investigation of chlorine gas leaks

देहरादून: क्लोरीन गैस के प्रभाव से अब तक 24 लोग अस्पताल में भर्ती, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 18 Aug 2017 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Aug 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
chief minister trivendra singh rawat give order for investigation of chlorine gas leaks
gas

गुरुवार देर रात को राजधानी में क्लोरीन गैस स‌िलेंडर फटने से हुआ हादसे में अब तक 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम त्रिवेंद्र स‌िंह रावत ने अध‌िकारियों को मामले की जांच के निर्देश द‌िए है। वहीं उन्होंने ट्वीट कर बताया है क‌ि अब स्‍थ‌ित‌ि सामान्य है। प्रभाव‌ितों का इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं सीएम के सलाहकार नवीन बलूनी भी शुक्रवार को दून अस्पताल पहुंचे और प्रभाव‌ितों का हाल जाना। वहीं अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के ल‌िए निर्देश द‌िए। उन्होंने ट्वीट कर कहा क‌ि सरकार प्रभाव‌ितों के साथ है। पूरे मामले को गंभीरता से ल‌िया जा रहा है। जांच कर पता लगाया जाएगा क‌ि ऐसा क्यों हुआ। ज‌िससे भव‌िष्य में इस तरह की घटना न हो। 
विज्ञापन


उन्होंने डीजी हेल्‍थ, सीएमओ समेत अध‌िकारियों को तलब क‌िया। साथ ही अस्पताल में मरीजों को भर्ती न क‌िए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा क‌ि इसके ल‌िए इमरजेंसी व्यवस्‍था बनाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से चार पुलिसकर्मी और चार बच्चों की हालत खराब हो गई। वहीं सुबह तक प्रभाव‌ितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।  उन्हें आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया।

chief minister trivendra singh rawat give order for investigation of chlorine gas leaks
gas

देर रात तक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में गैस के प्रभावितों के भर्ती होने का सिलसिला जारी था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे राजपुर रोड स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ। उस वक्त जल संस्थान के बाहर स्थित चौक पर सीपीयू के चार पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे।

उन्हें बदबू का आभास हुआ तो वह जल संस्थान के भीतर दौड़े। अंदर जाते ही उनका दम घुटने लगा। उल्टियां आने लगी। फिर भी उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंच चुके तीन बच्चों को उठा लिया और बाहर की ओर निकल आए।

सीपीयू के दारोगा सुनील, दारोगा ललित बोरा, कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल गंभीर सिंह के साथ ही चार बच्चों को दून अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ऑक्सीजन न होने पर सीएमआई और फिर ऑक्सीजन की कमी से बच्चों को महंत इंदिरेश अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि सामने नहीं आई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय, सीओ सिटी चंद्रमोहन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed