{"_id":"6280a237a8815476e27fd311","slug":"chief-minister-state-livestock-mission-will-be-made-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा: उत्तराखंड में बनेगा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, पहली बार खाका तैयार करने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा: उत्तराखंड में बनेगा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, पहली बार खाका तैयार करने में जुटा विभाग
Sun, 15 May 2022 12:33 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 15 May 2022 12:33 PM IST
सार
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक में अधिकारियों को राज्य पशुधन मिशन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर पशुपालन विभाग मिशन का खाका तैयार करने में जुटा है। शासन स्तर पर मिशन के प्रस्ताव को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Saurabh Bahuguna
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार सरकार केंद्र की तर्ज पर मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन शुरू करने की तैयारी कर रही है। पशुपालन विभाग मिशन का खाका तैयार में जुटा है। जल्द ही सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मिशन को हरी झंडी दे सकती है।
विज्ञापन
पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य में संचालित गतिविधियां और योजनाएं पूरी तरह से राष्ट्रीय पशुधन मिशन पर निर्भर है। प्रदेश में अधिकतर पशुपालन योजनाएं केंद्र की वित्तीय सहायता से संचालित हो रही है। किसी वित्तीय वर्ष में केंद्र से समय पर बजट उपलब्ध न होने के कारण योजनाएं प्रभावित हो जाती है। जिससे सरकार ने राज्य स्तर पर अलग से पशुधन मिशन बनाने की आवश्यकता महसूस की है।
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक में अधिकारियों को राज्य पशुधन मिशन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर पशुपालन विभाग मिशन का खाका तैयार करने में जुटा है। शासन स्तर पर मिशन के प्रस्ताव को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। जल्द ही मिशन के प्रारूप को अंतिम रूप देकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन मिशन बनने से पशुपालन की योजनाओं में वित्तीय कमी (गेप फंडिंग) दूरी हो सकेगी। साथ ही पशुपालकों को प्रोत्साहित करने, अवस्थापना विकास, दुधारू पशुओं के नस्ल सुधार समेत अन्य तमाम योजनाओं के माध्यम से पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें..हरिद्वार: बाग में सो रहे चौकीदार की पत्थर और लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ शव देख फैली सनसनी
प्रदेश में नौ लाख से अधिक पशुपालक
प्रदेश में कृषि और पशुपालन लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। नौ लाख से अधिक परिवार पशुपालन व्यवसाय से जुड़े हैं। जिसमें दुधारू गाय, भेड़, बकरी, मुर्गीपालन करते हैं। राज्य में पशुधन मिशन बनने से पशुपालन से जुड़े किसानों को फायदा मिलेगा। इससे स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।