फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister reached among the needy in the cold night, distributed blankets

Dehradun News: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रैन बसेरा में जरूरतमंदों की सुध लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reached among the needy in the cold night, distributed blankets
दून अस्पताल चौक के समीप जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए कंबल । अमर उजाला
देहरादून। सर्द रात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर रौनक आ गई। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल समेत शहर के अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

कंबल बांटने का यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। जिलाधिकारी इसकी कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। शनिवार रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर के पास रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरे की स्थिति में और सुधार करने और शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री कई बार इसी तरह सुबह की सैर पर भी निकल जाते हैं और आम जनता व युवाओं से सरकार के कार्यों की फीडबैक लेते रहते हैं।
विज्ञापन

--
अलाव की व्यवस्था करें, बेघर व जरूरतमंदों को कंबल दें
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करें। बेघर और जरूरतमंदों को कंबल, गरम कपड़े उपलब्ध कराएं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर इस काम को अभियान की तरह लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांवों में कंबल बांटने की जिम्मेदारी एसडीएम और तहसीलदारों की
सीएम ने कहा कि ठंड बढ़ रही है। बेघर लोगों के लिए ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की जाए। कंबल और गरम कपड़ों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी एसडीएम और तहसीलदारों की होगी। कंबल और गरम कपड़ों का प्रबंध करने में लोगों का सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों का भी समय-समय पर निरीक्षण करें।

--
भाईचारा और खुशियां बांटने का उत्सव है क्रिसमस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों और ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस भाईचारे की भावना और खुशियां बांटने का उत्सव है। यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है। उत्तराखंड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed