फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami took review meeting of drinking water department amid drinking water shortage

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर एक्शन में सीएम: चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 500 वाटर एटीएम, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Thu, 21 Apr 2022 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पेयजल विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाई जाए।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami took review meeting of drinking water department amid drinking water shortage
बुजुर्ग की फरियाद सुनते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी गर्मी के बीच शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा और प्रदेश में लगातार बढ़ रही पेयजल किल्लत के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। एक ओर जहां उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए हर जिले में दो टैंकर उपलब्ध कराने को कहा तो दूसरी ओर चारधाम यात्रा मार्ग पर 500 वाटर एटीएम लगाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाई जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में काम किया जाए। जल संचय की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिस भी विभाग की ओर से पौधरोपण करवाया जाता है, उन पौधों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की पूरी जिम्मेदारी भी संबधित विभागों की होगी। उन्होंने कहा कि नलकूप एवं हैंडपंप जिस भी विभाग या संस्था की ओर से लगाए जा रहे हैं, उनके मेंटिनेंस के लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जल जीवन मिशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जल जीवन मिशन के तहत जिन घरों में नल लग चुका है, उनमें शुद्ध गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध हो। हर घर नल, हर घर जल पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए। पेयजल की उपलब्धता के लिए जो व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं, उनका शीघ्रता से समाधान किया जाए। गर्मियों में प्रदेश के किसी भी जनपद में पेयजल की कमी न हो, इसके लिए उपलब्ध साधनों के साथ ही प्रत्येक जिले को दो-दो वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएं। गर्मियों में पेयजल समस्या का समाधान बड़ी चुनौती है। पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सभी की प्राथमिकताओं में है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर उच्च गुणवत्ता के 500 वाटर एटीएम लगाए जाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलापूर्ति के लिए सुनियोजित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा मार्गों पर उच्च गुणवत्ता के 500 वाटर एटीएम लगाए जाएं। वाटर एटीएम के साथ पानी की गुणवत्ता को भी डिस्प्ले किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि यात्रा मार्गों पर सुलभ शौचालयों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता रहे। सचिव पेयजल नितेश कुमार झा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड में तेजी से काम हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत देश में उत्तराखंड का छठा स्थान है। मिशन के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शत प्रतिशत कवर कर लिया गया है। जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत प्रदेश के 62 प्रतिशत कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अगले साल दिसंबर तक इसे शत प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। नाबार्ड फंड की 280 योजनाओं में से 244 पूरी हो चुकी हैं। बाकी 36 इस साल पूरी हो जाएंगी। नमामि गंगे की 23 योजनाओं में से 19 पूरी हो चुकी हैं, जबकि चार पर काम चल रहा है। पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 336 घोषणाओं में से 293 के शासनादेश हो चुके हैं। जिसमें से 133 पूरी हो चुकी हैं जबकि 160 पर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed