{"_id":"640cb60151cffb308108ff83","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-met-jp-nadda-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, जल्द बांटे जा सकते हैं दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, जल्द बांटे जा सकते हैं दायित्व
Sat, 11 Mar 2023 10:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:40 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह संकेत दिए थे कि होली के बाद राज्य सरकार दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने दायित्वों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सौंप दी थी।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शनिवार को शिष्टाचार भेंट कर अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नड्डा से चर्चा के बाद अब मुख्यमंत्री अपनी सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह संकेत दिए थे कि होली के बाद राज्य सरकार दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने दायित्वों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सौंप दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सीएम ने राज्य सरकार के हाल ही में नकल विरोधी कानून, लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया, परीक्षाओं के आयोजन और एसआईटी और एसटीएफ जांच की प्रगति और समूह ग की भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार समाप्त करने के संबंध में जानकारी दी। जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों को भवन का मुआवजा देने, पुनर्वास योजना और भूमि के चयन के बारे में भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। चारधाम यात्रा की तैयारी के बारे में सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल से धामी की भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।