फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami encouraged potters on Diwali, bought earthen lamps

स्वदेशी की लहर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुम्हारों का बढ़ाया हौसला, खरीदे मिट्टी के दीये

Mon, 20 Oct 2025 07:42 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, देहरादून
एएनआई, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Oct 2025 07:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कुम्हारों से बातचीत की और चकराता रोड पर मिट्टी के दीये खरीदे। धामी ने कहा कि स्थानीय कुम्हारों ने मिट्टी के अच्छे दीये, मूर्तियां, अन्य सजावटी सामान और पूजा सामग्री बनाई है। ये स्वदेशी वस्तुएं हैं। जो पर्यावरण अनुकूल और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं। इस बार खूब खरीदारी हुई है।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami encouraged potters on Diwali, bought earthen lamps
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली पर स्थानीय कुम्हारों से मुलाकात की। इसके साथ ही स्वदेशी मुहिम को नई गति दी। चकराता रोड पर स्थित कुम्हारों की दुकानों का दौरा करते हुए उन्होंने मिट्टी के पारंपरिक दीये खरीदे और दुकानदारों से उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "स्थानीय कुम्हारों ने मिट्टी के अच्छे दीये, मूर्तियां, अन्य सजावटी सामान और पूजा सामग्री बनाई है। ये स्वदेशी वस्तुएं हैं। जो पर्यावरण अनुकूल और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं। इस बार खूब खरीदारी हुई है। मैंने यहां दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने मुझे बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में उनकी बिक्री ज़्यादा रही।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का आह्वान किया है, इससे सभी लोग प्रसन्न और उत्साहित हैं। पूरे देश में और यहां तक कि उत्तराखंड में भी लोगों ने स्वदेशी वस्तुएं खरीदी हैं। जीएसटी में छूट के कारण, इस दिवाली लोगों ने खूब खरीदारी की है। पूरे देश और उत्तराखंड में भी मिट्टी के दीयों की भारी मांग रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर चीनी सामान के बजाय देसी उत्पादों ने बाजार पर कब्जा जमाया," धामी ने जोर देकर कहा कि यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुम्हार समुदाय, जो सदियों से मिट्टी को कला के रूप में ढालता आ रहा है, अक्सर बाजार की मार झेलता रहा। 
 

सीएम का दौरा कारीगरों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ। उन्होंने खरीदारी कर न केवल व्यक्तिगत समर्थन दिया, बल्कि अन्य नागरिकों को भी प्रेरित किया। धामी ने जोर दिया कि स्वदेशी से न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होता है। प्लास्टिक के बजाय मिट्टी के दीये जलाने से प्रदूषण कम होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed