फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Harish Rawat's political stature has increased

राज्यसभा चुनाव में टम्टा की जीत से बढ़ा हरीश रावत का कद

Sun, 12 Jun 2016 11:53 AM IST
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jun 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Harish Rawat's political stature has increased
हरीश रावत को सीबीआई ने बुलाया - फोटो : Getty

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा की शानदार जीत के साथ उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के सियासी कद में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


बीते कई माह से उनको केंद्रित कर चल रहे विरोध के कई झंझावातों को नाकाम कर उन्होंने जो करिश्मा दिखाया। इससे पार्टी के अंदर-बाहर के विरोध के सुर कुछ समय के लिए तो शांत होंगे ही, पार्टी के केंद्रीय नेताओं की नजर में भी उनका मान बढ़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही हरीश रावत को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। हरीश रावत के शपथ ग्रहण के महज नौ दिन बाद ही भाजपा ने यह सोचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था कि पीडीएफ की बैसाखी पर चल रहे हरीश रावत इस धक्के को संभाल नहीं पाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सबसे बड़ा झटका उनकी पार्टी के नौ विधायकों ने दिया। बीती 18 मार्च को इन नौ विधायकों ने बगावत कर दी। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में वह जीतकर फिर से मुख्यमंत्री बन गए।


जब राज्यसभा सीट के लिए टिकट की चर्चा होने लगी तो हरीश रावत ने दलित कार्ड खेलते हुए प्रदीप टम्टा को टिकट दिलाया। भाजपा ने भी पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद गोटियां बिछा दीं। लेकिन, इस रणनीति को नाकाम साबित कर हरीश रावत ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार गीता ठाकुर को अपने खेमे में शामिल कर लिया।

ऐन वक्त पर हुए इस बदलाव की भनक तक उन्होंने किसी को नहीं लगने दी। भाजपा के विधायक दान सिंह को भी अचानक ही अपने पक्ष में कर सभी को चौंका दिया। यह हरीश रावत का राजनीतिक कौशल ही है कि टम्टा को अपने प्रतिद्वंद्वी से छह वोटों के अंतर से शानदार जीत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed