{"_id":"6a99d878e8f69c87c10bb725","slug":"chief-minister-hands-over-appointment-letters-to-101-personnel-34000-given-jobs-in-five-years-dehradun-news-c-5-drn1043-1057164-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुख्यमंत्री ने 101 कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र, पांच साल में 34 हजार को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुख्यमंत्री ने 101 कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र, पांच साल में 34 हजार को नौकरी
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने उनसे जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। न्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने को कहा। समारोह में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, समाज कल्याण मंत्री खजानदास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, सचिव एसएन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा
देहरादून। मुख्यमंत्री ने आंचल अमृत योजना, घस्यारी कल्याण योजना और राज्य पशुधन मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं से पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। पशुपालकों को अनुदान पर गाय, बकरी, भेड़ और मुर्गी पालन की इकाइयां मिल रही हैं। पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं भी दी जा रही हैं।