फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister directs CS to prepare SOP for security of government offices

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए सीएस को दिए एसओपी बनाने के निर्देश

Mon, 23 Feb 2026 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister directs CS to prepare SOP for security of government offices
- मारपीट प्रकरण पर सीएम धामी से मिले आंदोलनरत शिक्षक-कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों, कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध आंदोलनरत शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के साथ ही मारपीट प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
शिक्षकों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के बाद से अधिकारियों, कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी है। सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, जिन कर्मचारियों के चोटें आई हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए। अधिकारियों से मिलने आने वालों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों-कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी को भी निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सरकार कार्मिकों के मान - सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। सीएम से मिलने वालों में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, सीताराम पोखरियाल, अजीत भंडारी, कमलेश्वरी मेहता, आकांक्षा राठौर, शिवानी कौशल, अशोक राज उनियाल, प्रदीप रावत, संजय भास्कर, साबर सिंह रौथाण, पीसी तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed