फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Education Officer of all 13 districts changed in uttarakhand

त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, सभी 13 जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी बदले

Tue, 16 May 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Education Officer of all 13 districts changed in uttarakhand

सरकार के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल कर दिया है। शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान सीमा जौनसारी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी बदल दिए गए हैं। खास बात यह है कि 13 में से 11 मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। जबकि दो का तबादले किया गया है। विभाग में कुल 42 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
विज्ञापन


इनमें से कुछ के खिलाफ मिली निजी स्कूलों से सांठगांठ व अन्य शिकायतों पर शिक्षा मंत्री ने जांच भी बैठा दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर वर्तमान पद के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। वहीं एसबी जोशी को देहरादून का नया मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने पांच मई के अंक में खुलासा कर दिया था कि शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलीभगत कर सरकार की ओर से जारी निर्देशों को फेल करने का प्रयास किया जा रहा था। कुछ अफसरों के खिलाफ इसके अलावा भी शिकायतें हैं। 

क‌िसे कहां म‌िली तैनाती

Chief Education Officer of all 13 districts changed in uttarakhand

मंत्री ने कहा कि  प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल सुषमा सिंह को प्रभारी अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कुमाऊं मंडल बनाया गया है। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डा.नीता तिवारी को प्रभारी अपर निदेशक सीमैट देहरादून के पद पर लाया गया है।

वहीं देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा.मुकुल कुमार सती को प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल, प्रभारी अपर राज्य परियोजना निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय देहरादून महावीर सिंह बिष्ट को माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल का अपर निदेशक बनाया गया है। जबकि अपर निदेशक गढ़वाल अजय कुमार नौडियाल को एडी के पद से हटाकर प्रभारी अपर निदेशक एससीईआरटी देहरादून बनाया गया है।

प्रभारी अपर निदेशक एससीईआरटी मुख्यालय वंदना गर्ब्याल अब अपर निदेशक महानिदेशालय होंगी। अपर निदेशक महानिदेशालय वीरेंद्र सिंह रावत को अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय बनाया गया है।

विभाग के कुछ अफसरों के खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं, यही वजह है कि बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें कुछ अफसरों के काले कारनामे सामने आ चुके हैं। इन अफसरों ने न सिर्फ सरकार की मंशा को फेल करने का प्रयास किया बल्कि स्कूलों की भूमि पर कब्जे कराने सहित कुछ अन्य शिकायतें हैं। जांच बैठाकर एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
​-अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed