फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Development Officer in the meeting of District

स्कूल व आंगनबाड़ी में हुए कार्यों का प्रमाणीकरण करें : सीडीओ

Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Development Officer in the meeting of District
Iसीडीओ ने अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिएI
विज्ञापन




जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कहा कि विकास कार्यों की गति तेज की जाए। उन्होंने स्कूल व आंगनबाड़ी में हुए कार्यों का 15 अक्तूबर तक सौ प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए।

विकास भवन में बैठक में झरना कमठान ने कहा, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है, उनमें 15 दिन के अंदर सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। कहा, जल संस्थान एवं पेयजल निगम सभी डिविजनों में विद्युत संयोजन के कार्य का प्रमाणीकरण प्रस्तुत करें। निर्देश दिए कि जिन कार्यों में वन विभाग या अन्य आपत्तियां हैं, उनके निराकरण के लिए संबंधित से समन्वय कर निस्तारण करें।
विज्ञापन




बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम के बंसल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएस रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






I‘मतदान प्रक्रिया में सभी की सहभागिता आवश्यक’I

सफल लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें। मतदान प्रक्रिया में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान ने बैठक में यह विचार रखे। उन्होंने मतदान में मतदाताओं की भागीदारी बढाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, स्टेट कोआर्डिनेटर यशंवत सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल आदि उपस्थित रहे।






Iक्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगाI



गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से एक अक्तूबर को अंडर- 14 एवं अंडर -18 बालक-बालिका, महिला-पुरूष ओपन एवं वैटरन पुरूष 40 प्लस आयुवर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन खेल परिसर, परेड ग्राउंड में होगा। दौड़ में प्रवेश निःशुल्क है। प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed