फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhori Chandra ... girl made video of dancing while riding bike on Garhwali song, DL will be suspended

Dehradun News: छोरी चंद्रा...गढ़वाली गीत पर युवती ने बाइक चलाते हुए डांस करने का बनाया वीडियो, डीएल होगा निलंबित

Sat, 10 Jun 2023 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chhori Chandra ... girl made video of dancing while riding bike on Garhwali song, DL will be suspended
क्रीम पाउडरा... कुमाउनी गाने पर वीडियो बनाने वाली युवती के बाद अब एक और युवती ने गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा... पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो भी थानो मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ भेज दी है। साथ ही बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन




बता दें कि तीन दिन पहले एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। यातायात पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह बाइक बुलंदशहर निवासी उसके दोस्त की थी। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त का ऑनलाइन चालान काट दिया। इसके बाद युवक को देहरादून बुलाकर उससे माफी मंगवाई गई। कुछ इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवती बाइक चलाते हुए नाच रही है। इस वीडियो में युवती ने बाइक के हेंडल नहीं पकड़े हैं। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन




एसओ रायपुर थाना कुंदन राम ने बताया कि युवती का नाम पूजा है और गड़ई, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की रहने वाली है। पूजा यहां क्लेमेंटटाउन के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। यह बाइक उसने दो दिन पहले अपने दोस्त से ली थी। उसका मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया है। इसके अलावा पूजा के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

थानो मार्ग पर स्टंट हो गया आम

थानो मार्ग पर ज्यादातर एयरपोर्ट को जाने वाले वाहन आते जाते हैं। आमतौर पर यहां वाहनों की भीड़ कम रहती है। ऐसे में सुबह शाम युवक-युवतियां यहां दोपहिया पर स्टंट करने निकल जाते हैं। पांच दिनों में पुलिस की दो कार्रवाई इसका एक उदाहरण मात्र हैं। इसके अलावा जो वीडियो नहीं बनाते वह पकड़े नहीं जाते हैं। हालांकि, कुछ दिन से यहां पर पुलिस का पहरा सख्त हुआ है। एसओ कुंदन राम ने बताया कि अब सुबह और शाम के वक्त यहां गश्त के लिए चीता पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed