फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating with the director's wife: Allegations of getting a wrong FIR

Dehradun News: गलत एफआईआर कराने का आरोप

Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating with the director's wife: Allegations of getting a wrong FIR
धोखाधड़ी के मुकदमे की आरोपी महिला ने वाडिया के निदेशक की पत्नी पर गलत एफआईआर कराने का आरोप लगाया है। मामला ई-कॉमर्स कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का था। महिला का यह भी कहना है कि वकीलों और कंपनी के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया है। निदेशक की पत्नी ने एफआईआर वापस ले ली है। हालांकि, पुलिस ने एफआईआर वापस लिए जाने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यापार से संबंधित इस मामले में वाडिया के निदेशक की पत्नी टुंपा सेन ने सीमा शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब सीमा शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि टुंपा सेन यूनाइटेड इंश्योेरेंस में असिस्टेंट मैनेजर हैं और उन्होंने अपनी जॉब के साथ व्यवसाय शुरू करने के लिए इच्छा जाहिर की थी। बकौल सीमा उन्होंने ऑनलाइन व्यवसाय वाली कंपनी के लोगों से ऑनलाइन परिचय कराया। कंपनी के सभी नियमों को अच्छी तरह से जानकर कंपनी में साझेदारी के लिए टुंपा ने कंपनी में पैसा निवेश भी कर दिया।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद टुंपा ने काम करने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगने लगीं। हालांकि, एक निश्चित समायावधि के बाद ही पैसा वापस किया जाता है। टुंपा सेन ने थाने में गलत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उधर, एसओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed