{"_id":"66527572b31382dffa0f9804","slug":"cheating-of-rs-75-lakh-by-luring-profit-by-investing-in-crypto-currency-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-421446-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर साढ़े सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर साढ़े सात लाख की ठगी
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर भारतीय वायु सेवा में तैनात अग्निवीर के साथ करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अग्निवीर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में सेलाकुई के बहादुरपुर के मयूर विहार निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा आदित्य शर्मा अग्निवीर के पद पर तैनात है। बताया कि वह 10 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इसी बीच बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसके बाद क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटे ने अपने और उनके फोन से मदन लाल, तमीझ अनबन, अभिजीत आनंद राव शिंदे, अयुरागिरी पॉलीक्लिनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ऑनलाइन 50 हजार रुपये जमा कर दिए। उसके बाद कमल राज को पेटीएम से 34 हजार का भुगतान किया। पंधारीनाथ मेलपोट के बैंक खाते में पांच लाख आठ हजार 888 रुपये जमा कर दिए। बताया कि अब बेटे से क्रेडिट स्कोर बढ़ा कर रुपये वापस करने के लिए आठ लाख रुपये और बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा जा रहा है। बताया कि साइबर ठगों ने उनके बेटे को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का झांसा देकर सात लाख 42 हजार 888 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।