फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 95 lakh on the pretext of getting the court case resolved

Dehradun News: अदालत का केस निस्तारण कराने का झांसा देकर ठगे 95 लाख रुपये

Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 95 lakh on the pretext of getting the court case resolved
I
विज्ञापन

IIदिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चल रहा था मामला, अधिवक्ता की फीस व अन्य खर्चे बताकर ठगी रकम
I

I
I
I दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चल रहे एक वाद का निस्तारण कराने के नाम पर आईटी पार्क के रहने वाले बिल्डर पंकज सिरोही से 95 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रहने वाले उज्जवल पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
I
I
Iएसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि पंकज सिरोही अभयविजन कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म संचालित करते हैं। उनका दिल्ली के एक व्यक्ति से रोहिणी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इसके लिए उन्हें बार-बार दिल्ली आना-जाना पड़ता था। चार साल पहले उनकी मुलाकात खुद को अधिवक्ता बताने वाले उज्जवल पुरी से हुई थी। उसने इस मुकदमे के निस्तारण का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने उज्ज्वल पुरी को अपना अधिवक्ता नियुक्त कर लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने कुछ रसीदें सिरोही को दिखाई और मुकदमा निस्तारित करने का विश्वास दिला दिया। उसने तमाम खर्चों के लिए सिरोही से 95 लाख रुपये ले लिए। अब वह 75 हजार रुपये और मांग रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed