फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 2.5 lakh by making a house deal

Dehradun News: मकान का सौदा कर ठगे ढाई लाख रुपये

Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.5 lakh by making a house deal
Iत्यागी रोड के रहने वाले रामा सिंह से मकान का सौदा कर ढाई लाख रुपये हड़प लिए गए। रामा सिंह छोटे प्लॉट की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गढ़ी कैंट के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राहुल थापा से हुई। उसकी बहन शोभा थापा का मकान त्यागी रोड नई बस्ती में है। यह मकान 57 गज जमीन पर बना हुआ था। इसके लिए चार जनवरी 2023 को साढ़े आठ लाख रुपये में अनुबंध कर लिया गया। इसमें 2.51 लाख रुपये पीड़ित ने अग्रिम भुगतान किया। इसके बाद बार-बार रजिस्ट्री को कहा। आरोपी पक्ष ने रजिस्ट्री नहीं कराई। तब पीड़ित पक्ष ने मकान के बारे में पड़ताल की। इस दौरान पता लगा कि मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। इसे 20 जून 2023 को शोभा ने तुड़वा दिया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर धमकियां दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल थापा और शोभा थापा के खिलाफ धोखाधड़ी की नीयत से रकम हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed