फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheapest flat available here last day of file application

3.5 लाख रुपये में फ्लैट पाने के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज, जल्दी करें

Mon, 10 Sep 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
cheapest flat available here last day of file application
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे फ्लैटों के साथ ही अन्य आय वर्ग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को है।

विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी और आमवाला तरला में फ्लैट बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें कमजोर आयवर्ग के लोगों को 3.5 लाख रुपये में फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा अन्य आय वर्ग के लोगों के लिए भी फ्लैट हैं। 
विज्ञापन


एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन लिए जाने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत ट्रांसपोर्टनगर, आईएसबीटी और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में बनाए जा रहे फ्लैटों में पीएम आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों को फ्लैट देने की योजना है। इसके अलावा इसमें अन्य आय वर्ग के लोगों को भी फ्लैट दिए जाने हैं। अधिकारियों ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तिथि बढ़ाने पर निर्णय के लिए सोमवार को बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक अन्य आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है। 

केंद्र और राज्य सरकार से मिलेगा अनुदान 

cheapest flat available here last day of file application
mdda

पीएमएवाई के तहत दुर्बल आय वर्ग के लिए 2.67 लाख की अनुदान राशि रखी गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख तथा राज्य सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शेष धनराशि का भुगतान आवेदक को खुद करना होगा।

दुर्बल आय वर्ग में नगर निगम और शहरी विकास निदेशालय द्वारा चयन सूची में दर्ज लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिलेगा। वहीं, अन्य आयवर्गों में अनुदान राशि विभिन्न बैंकों के जरिये पीएमएवाई क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी। 

यहां दिए जा रहे हैं आवेदन पत्र 
एमडीडीए कार्यालय, आईएसबीटी आवासीय योजना कैंप कार्यालय, आलयम आमवाला तरला आवासीय योजना कैंप कार्यालय निकट एकता विहार, नगर निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, ओरियेंटल बैंक ऑफ कॉमर्स। 
दुर्बल आय वर्ग के लोगों को यहां मिलेंगे आवास 

वर्गों के अनुसार यह होगी कीमत

cheapest flat available here last day of file application
डेमो - फोटो : डेमो

योजना         कुल फ्लैट         पीएमएवाई फ्लैट की संख्या 
टीपी नगर         368                224                 
आईएसबीटी         332               -
आमवाला तरला         592        240

योजना         श्रेणी         मूल्य     वार्षिक आय    अनुदान राशि 
टीपी नगर        दुर्बल आयवर्ग         6    3    2.50
                    अल्प आय वर्ग         19.90    6     2.67
                    मध्यम आय वर्ग         45    18    2.30

आईएसबीटी       उच्च आय वर्ग         65    18    2.30
आमवाला तरला  दुर्बल आय वर्ग         6    3    2.50
                      अल्प आय वर्ग         22.90    6    2.67
                      मध्यम आय वर्ग         55.90    18    2.30
                      उच्च आय वर्ग         66.90    18    2.30
(फ्लैट की धनराशि लाख में)   

ये कर सकते हैं आवेदन 

cheapest flat available here last day of file application
pm modi

- आवेदनकर्ता वर्ष 2015 से शहर में निवास कर रहा हो। 
- उसके या परिवार के नाम से देश में कहीं कोई पक्का आवास न हो। 
- व्यक्ति की आय सालाना तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए।  

पीएम आवास योजना के तहत फ्लैटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर रखी गई है। इसे लेकर सोमवार बैठक बुलाई गई है। बैठक में में स्थिति को देखते हुए तिथि बढ़ाने या न बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, अन्य आयवर्ग के फ्लैटों की तिथि बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed