{"_id":"470adc756cd672eda958ed383a230d77","slug":"cheap-vegetable-sold-in-high-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट कम होने के बावजूद भी दोगुने दाम पर बिक रही सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट कम होने के बावजूद भी दोगुने दाम पर बिक रही सब्जी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आलू की भी बेहतर आवक इस वक्त मंडी में है और प्याज भी ठीक आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सब्जी दोगुने दाम पर बिक रही है।
विज्ञापन
फुटकर एसोसिएशन से भी मंडी समिति के पदाधिकारी बात कर चुके हैं, लेकिन ग्राहक की दिक्कत दूर नहीं हो पा रही।
मंडी जहां अधिकार न होने से इससे आगे कुछ भी कर पाने से हाथ खड़े कर रही है, वहीं एसोसिएशन वालों के पास सख्ती का अधिकार नहीं। लिहाजा, समस्या बनी हुई है।
प्याज का विकल्प बना जीरा
प्याज की आवक मंडी में शनिवार को 264 क्विंटल रही, इस वजह से स्थिति में कुछ सुधार आया है। लेकिन अभी अच्छी क्वालिटी का प्याज नहीं आ पा रहा है।
लोगों ने प्याज के विकल्प के रूप में जखिया, जीरा का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, वहीं होटल-रेस्टोरेंट वालों ने कीमत बढ़ोत्तरी कर अपने नुकसान की भरपाई की है।
विज्ञापन
ऐसे में उम्मीद अगले सप्ताह पर लगी है। सोमवार के बाद अच्छे प्याज की उम्मीद है।
नगर निगम के स्तर से अगर कार्रवाई हो और ठेलियों के लाइसेंस रद हों तो निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा और मार्जिन का लालच छोड़ फुटकर वाले सस्ती सब्जी पर उतरेंगे।
विज्ञापन
- विजय थपलियाल, सचिव मंडी