फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheap vegetable counter closed

नहीं भायी 'सस्ती' सब्जी, काउंटर बंद

Wed, 20 Nov 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Nov 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
cheap vegetable counter closed

आम आदमी को आलू, प्याज की चढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए लगाए सस्ती सब्जी के काउंटर अंतत: बंद हो गए। पांच दिन पहले 15 नवंबर को शहर में सात जगह राशन की दुकानों पर यह काउंटर शुरू किए गए थे।

विज्ञापन


काउंटरों से ग्राहक साफ
पहले ही दिन हकीकत सामने आ गई थी। लोगों की भीड़ तो जुटी, लेकिन आलू, प्याज की घटिया क्वालिटी देख किसी ने यहां दोबारा झांकना गवारा नहीं किया। धीरे-धीरे सातों काउंटरों से ग्राहक साफ हो गए। यह देख राशन वालों ने भी सप्लाई नहीं मंगवाई।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति वालों ने संपर्क साधा तो उन्होंने ग्राहकों का रुझान बताते हुए हाथ खड़े कर दिए। उधर, मंडी समिति पदाधिकारी काउंटर बंद होने के पीछे आलू प्याज के थोक दामों में गिरावट को बड़ी वजह करार दे रहे हैं। वह रेट में और गिरावट का दावा कर रहे हैं।

पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'

उधर, मोहल्ला समितियों को सस्ते दामों पर आलू, प्याज बेचने का मंडी वालों का ऑफर भी किसी को नहीं लुभा सका। अभी तक किसी ने पदाधिकारियों से संपर्क नहीं किया है।


आलू, प्याज की रही अच्छी आवक
निरंजनपुर मंडी में मंगलवार को आलू, प्याज की अच्छी आवक रही। आलू जहां एक हजार 576 क्विंटल पहुंचा, वहीं प्याज की मात्रा 129 क्विंटल रही। आलू का थोक भाव नौ से 16 रुपए प्रति किलो के बीच रहा। वहीं प्याज की कीमतें भी 30-35 रुपए प्रति किलो रहीं।

पर क्वालिटी कौन सुधारेगा
आलू, प्याज की आवक बेशक बढ़ी, लेकिन इनकी क्वालिटी में कोई ज्यादा अंतर नहीं आया है। अभी भी छोटा प्याज ज्यादा पहुंच रहा है। गुजरात से महुआ प्याज की आवक को लेकर बात-चीत अभी फाइनल नहीं हो पाई है।

नाम, पता दर्ज करना महंगा पड़ा
लोगों को सस्ता आलू, प्याज खरीदने के लिए एक रजिस्टर पर अपना नाम, पता आदि दर्ज करना पड़ रहा था। जिन दुकानों पर यह काउंटर लगाए गए थे, उनके संचालकों का कहना है कि समय लेने वाली औपचारिकताओं से बचने के लिए भी लोगों ने रुझान कम दिखाया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed