फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chauhan Club and Maa Nanda Devi's team won their matches

Dehradun News: चौहान क्लब और मां नंदा देवी की टीम ने जीते अपने मैच

Thu, 30 Jan 2025 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Chauhan Club and Maa Nanda Devi's team won their matches
सेलाकुई। देवभूमि गढ़वाल समिति की ओर से सेलाकुई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच में चौहान क्लब और मां नंदा देवी की टीम विजय रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी विनोद कुमार ने किया। पहले मुकाबले में चौहान क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौथाण इलेवन की टीम 12 ओवर में 108 रन ही बना पाई। चौहान क्लब की टीम 44 रनों से विजयी रही। दूसरा मैच मुक्की इलेवन और मां नंदा देवी के बीच खेला गया। नंदा देवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 106 रन बनाए। जिसके जवाब में मुक्की इलेवन की टीम 12 ओवर में 87 रन ही बना पाई। नंदा देवी टीम 19 रनों से विजयी रही। इस मौके पर सैन सिंह रावत, सुनील नेगी, दशरथ बिष्ट, जमन सिंह रावत, बिजेंद्र नेगी, अनूप रावत, भूपेंद्र चौहान, देव नेगी, जीत रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed