फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ChardhamYatra 2022, Tent colony will be built for pilgrims in Kedarnath Dham

चारधाम 2022: केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए बनेगी टेंट कॉलोनी, 1500 के ठहरने की व्यवस्था बना रही सरकार

Fri, 22 Apr 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

यात्रा के लिए पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की आनलाइन बुकिंग को देखते हुए इस बार रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सरकार और पर्यटन विभाग व्यवस्थाओं में जुटा है। केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने के लिए सीमित आवासीय सुविधा है।

विज्ञापन
ChardhamYatra 2022, Tent colony will be built for pilgrims in Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ मंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी। जिससे धाम में लगभग 1500 यात्रियों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। पर्यटन विभाग ने टेंट कॉलोनी बनाने के लिए 2.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के लिए पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की आनलाइन बुकिंग को देखते हुए इस बार रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सरकार और पर्यटन विभाग व्यवस्थाओं में जुटा है। केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने के लिए सीमित आवासीय सुविधा है। धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के रेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा में काफी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए चारधामों में तैयारी की जा रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से लगभग 1500 यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की जाएगी। जीएमवीएन के माध्यम से टेंट कालोनी बनाई जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 2.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुविधाओं का इंतजाम, भीड़ नियंत्रण की रहेगी चुनौती

बीते दो साल से कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रही चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की सीमित केयरिंग क्षमता है। ऐसे में धामों में भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं का इंतजाम करने की बड़ी चुनौती है। भारी संख्या में यात्रियों के धाम में पहुंचने पर व्यवस्था न होने की स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें...उपचुनाव सीट पर धामी के दस बड़े एलान: भगवान गोरखनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद, कहा- चंपावत मेरी नई कर्म और धर्म स्थली

चारधाम यात्रा में कब कितने यात्री आए

वर्ष          तीर्थयात्री
2019        34 लाख
2020        3.33 लाख
2021        5.35 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed