{"_id":"63e2acdb4929168bfe07ce25","slug":"chardham-yatra-this-time-trip-card-is-necessary-for-private-vehicles-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : इस बार निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जरूरी, परिवहन विभाग तैयार कर रहा है एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : इस बार निजी वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जरूरी, परिवहन विभाग तैयार कर रहा है एप
Wed, 08 Feb 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:26 AM IST
सार
इसके लिए परिवहन विभाग मोबाइल एप तैयार करा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने की सुविधा इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग एनआईसी से मोबाइल एप तैयार करा रहा है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा file pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा में इस बार निजी वाहनों के लिए भी ट्रिप कार्ड जरूरी होगा। इसके लिए परिवहन विभाग मोबाइल एप तैयार करा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने की सुविधा इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी मिलेगी। इसके लिए परिवहन विभाग एनआईसी से मोबाइल एप तैयार करा रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल में यह ऐप लांच करने की तैयारी है। सरकारी और निजी आपरेटरों के वाहनों के साथ ही इस साल निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी ट्रिप कार्ड लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्राइवेट गाड़ियों की चारधाम यात्रा रूट पर नो एंट्री होगी।
विज्ञापन
संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह के मुताबिक, ट्रिप कार्ड से प्रत्येक रूट पर जाने वाले वाहनों का ब्योरा, उसमें सवार यात्रियों की संख्या और विवरण भी विभाग के पास उपलब्ध रहेगा। यात्रा के दौरान सभी पहलुओं पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन