फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra Registration 2022, More than two lakh people visited Chardham in seven days

चारधाम यात्रा : सात दिन में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के पार

Wed, 11 May 2022 08:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 08:35 AM IST
सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन
Chardham Yatra Registration 2022, More than two lakh people visited Chardham in seven days
केदरनाथ कपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों की दोगुनी भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन


तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हुई। 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा शुरू होते ही धामों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक तीर्थयात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में 49215, यमुनोत्री धाम में 46405 और बदरीनाथ धाम में 30773 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा पर आने के लिए 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां पर टोल फ्री नंबर 1364 (अन्य राज्यों से 01351364) के माध्यम से यात्रियों को चार धाम यात्रा व पंजीकरण की पूर्ण जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...निर्दयी पिता ने मासूम की हत्या: पत्नी से लड़ाई में चार माह की बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed