फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Only 6000 pilgrims will be able to stay in Kedarnath at night

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में रात में रुक सकेंगे सिर्फ 6000 श्रद्धालु, पैदल मार्ग के पड़ावों पर ऐसी होगी व्यवस्था

Fri, 29 Apr 2022 11:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 11:26 PM IST
सार

बता दें कि वर्ष 2019 में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। सीमित जगह व संसाधनों के चलते यात्रियों को दिक्कतें भी हुईं। ऐसे में इस बार प्रशासन शुरू से ही अपने स्तर से कोई कमी नहीं रखना चाहता है।

विज्ञापन
Chardham Yatra Only 6000 pilgrims will be able to stay in Kedarnath at night
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में अधिक तीर्थयात्रियों के आने पर अव्यवस्थाएं न हों इसको देखते हुए अब धाम में रात को सिर्फ 6000 श्रद्धालु ही ठहराए जा सकेंगे। जबकि पूर्व में यह आंकड़ा आठ हजार के पार था। साथ ही सोनप्रयाग से ही यात्रियों के ठहरने और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से लिनचोली तक भी दो हजार यात्रियों की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने यात्रा से जुड़े विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन


छह मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं के काफी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। केदारघाटी के होटल, लॉज, रेस्टोरेंट के साथ ही जीएमवीएन को जून माह तक फुल बुकिंग मिल चुकी है। साथ ही प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रियों के ठहरने के लिए योजना बनाई जा रही है, जिससे धाम में अव्यवस्था का माहौल पैदा न हो।
विज्ञापन


धाम में यात्रियों का कम से कम दबाव रहे इसके लिए केदारनाथ में रात्रि के लिए 6000 श्रद्धालुओं को ही ठहराया जाएगा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली में दो हजार श्रद्धालुओं को ठहराया जा सकेगा। बता दें कि वर्ष 2019 में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। सीमित जगह व संसाधनों के चलते यात्रियों को दिक्कतें भी हुईं। ऐसे में इस बार प्रशासन शुरू से ही अपने स्तर से कोई कमी नहीं रखना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ के मौसम, परिस्थितियों और जगह के हिसाब से रात में छह हजार यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है। धाम में यात्रियों का अधिक दबाव न रहे, इसके लिए सोनप्रयाग से ही पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। यात्रा में आने वाला प्रत्येक यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाए इस प्राथमिकता के साथ व्यवस्थाएं की जा रही हैं। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed