{"_id":"67e3864ae1261d90540cef06","slug":"chardham-yatra-government-will-provide-rest-facilities-to-drivers-and-conductors-coming-for-chardham-yatra-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2025: इस बार चालकों-परिचालकों को आराम करने की सुविधा देगी सरकार, ये है विभाग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2025: इस बार चालकों-परिचालकों को आराम करने की सुविधा देगी सरकार, ये है विभाग की तैयारी
Wed, 26 Mar 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:25 PM IST
सार
Chardham Yatra 2025: पांच दिन में अब तक यात्रा पर आने के लिए सात लाख लोग पंजीकरण कर चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। वहीं सरकार ने इस बार यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए भी सुविधाओं का ध्यान रखा है।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों को सरकार आराम करने की सुविधा देगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मकसद ये है कि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों की सड़क दुर्घटनाएं बंद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन लेकर आने वाले चालक, परिचालकों के लिए विश्राम स्थल बना रहा है। पहले चरण में बदरीनाथ मार्ग पर और उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश व श्रीनगर बस अड्डों पर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: हर स्तर पर तैयारियां तेज, पांच दिन में सात लाख लोग करा चुके यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ आने वाले चालकों की स्थायी सुविधा के लिए रुद्रप्रयाग और गंगोत्री व यमुनोत्री आने वाले चालक-परिचालकों के लिए उत्तरकाशी में भूमि हस्तातंरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग फिलहाल अस्थायी तौर पर यह सुविधा देगा और निर्माण पूरा होने के बाद स्थायी तौर पर चालक, परिचालकों को सुविधा मिलेगी।