{"_id":"645ce6b0233e3b5db2044485","slug":"chardham-yatra-fire-broke-out-in-vehicle-of-pilgrims-of-goa-who-returned-after-visiting-kedarnath-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में लगी आग, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में लगी आग, भागकर बचाई जान
Thu, 11 May 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 May 2023 06:31 PM IST
सार
यात्री वाहन से होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने देखा क बोनट से धुंआ निकलने लगा। वाहन रोका और बोनट खोला तो देखा कि बैटरी की तारें जल गईं हैं। वह कुछ समझते वाहन में आग लग गई।
विज्ञापन
वाहन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ दर्शन कर लौटे गोवा के यात्रियों के वाहन में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने भागकर जान बचाई। गोवा निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ वाहन से केदारनाथ यात्रा पर आए थे। बीते बुधवार को वे केदारनाथ दर्शन कर जामू-फाटा लौटे थे।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
यहां से रात्रि करीब पौने दस बजे वाहन से होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने देखा कि बोनट से धुंआ निकलने लगा। वाहन रोका और बोनट खोला तो देखा कि बैटरी की तारें जल गईं हैं। वह कुछ समझते वाहन में आग लग गई। उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाई। इधर, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत ने बताया कि वाहन की बैटरी के गर्म होने के कारण संभवत: आग लगी है। घटना में वाहन को काफी नुकसान हुआ है लेकिन वाहन सवार सभी सुरक्षित हैं।