फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra affected due to rain, the number of visitors reached one thousand daily in Badrinath and Kedarnath Dham

Chardham yatra: बरसात से थमे यात्रियों के कदम, बदरीनाथ-केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन एक हजार पहुंची

Sun, 17 Jul 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की शुरुआत में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एक दिन में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। बरसात के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हुई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra affected due to rain, the number of visitors reached one thousand daily in Badrinath and Kedarnath Dham
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बरसात से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के कदम रुक गए हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या एक हजार से कम हो गई है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आंकड़ों के मुताबिक यात्रा शुरू होने से 16 जुलाई तक चारधामों में 26.49 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ का कहना है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एक दिन में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। बरसात के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हुई है। बारिश में पहाड़ों पर भूस्खलन, मलबा आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...दर्द सहकर बनती हैं दवा: अपनों के लिए अंगदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं, इस कड़वे सच से भी पर्दा उठाती है ये रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम             दर्शन कर चुके तीर्थयात्री
बदरीनाथ         970610
केदारनाथ        881265
गंगोत्री            450915
यमुनोत्री          346132

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed