फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Tirtha Purohit Mahapanchayat submitted its memorandum to CS for Pilgrims limited number

Chardham Yatra: श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का विरोध, तीर्थपुरोहित महापंचायत ने सीएस को सौंपा मांगपत्र

Fri, 20 Mar 2026 09:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Mar 2026 09:24 PM IST
सार

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारण को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। विगत कुछ वर्षों से पर्यटन विभाग की ओर से चार धामों में टोकन व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन यह व्यवस्था अव्यवहारिक है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Tirtha Purohit Mahapanchayat submitted its memorandum to CS for Pilgrims limited number
उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सीएस से की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने आगामी चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का विरोध किया है। शुक्रवार को महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन


महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने कहा धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारण को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। विगत कुछ वर्षों से पर्यटन विभाग की ओर से चार धामों में टोकन व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन यह व्यवस्था अव्यवहारिक है। इससे तीर्थयात्रियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यात्रा प्रारंभ होने से पहले चारों धामों में बुनियादी सुविधाएं व्यवस्थित की जाए।
विज्ञापन


अक्सर ऐसा देखने में आता है कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद पेयजल, विद्युत एवं संचार जैसी व्यवस्थाएं सुचारू नहीं हो पाती है। यमुनोत्री धाम में रोपवे निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। इसके अलावा धाम में सुरक्षा दीवार के कार्य में तेजी लाई जाए। हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों व असहाय यात्रियों को वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra 2026: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में महंगी हुई विशेष पूजा, ये रहेंगी शुल्क की नई दरें

Trending Videos

चारधामों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए धाम के द्वार पर होने वाले पंजीकरण में इससे संबंधित जानकारी मंदिर समितियां को उपलब्ध कराई जाए। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में आठ सदस्य समिति का गठन किया गया। जो गैर सनातनियों के प्रवेश पर मंदिर समिति को सुझाव देगी। गंगोत्री धाम में निर्माणाधीन हेलीपैड का कार्य पूर्ण कर इस यात्रा काल में सेवा शुरू की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ. बृजेश सती, गंगा पुरोहित महासचिव के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, ज्योतिष उनियाल, निखिलेश सेमवाल, प्रशांत डिमरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed