फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Weather alert orders to stop Pilgrims at safe places in case of heavy rain

Chardham Yatra: मौसम का अलर्ट...अधिक बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश

Mon, 05 May 2025 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 May 2025 10:15 PM IST
सार

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यात्रियों को मौसम खराब होने के कारण अगर ऐसे स्थान पर रोका जा रहा है, जहां पर दुकानें नहीं हैं, तो वहां यात्रियों के लिए खाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Weather alert orders to stop Pilgrims at safe places in case of heavy rain
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने कहा कि अगर अधिक बारिश हो रही हो तो चारधाम यात्रियों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए और बारिश रुकने के बाद ही आगे रवाना किया जाए। आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग के उत्तरकाशी जिले में सात और आठ मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि के रेड अलर्ट व अन्य जिलों में छह सात और आठ मई को ऑरेंज तथा येलो अलर्ट के पूर्वानुमान के मुद्देनजर बुलाई गई बैठक में दिए। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रियों को मौसम खराब होने के कारण अगर ऐसे स्थान पर रोका जा रहा है, जहां पर दुकानें नहीं हैं, तो वहां यात्रियों के लिए खाने की समुचित व्यवस्था की जाए। अगर यह महसूस हो कि किसी जिले में बारिश के कारण यात्रियों को रोकने की स्थिति में यात्रियों की संख्या अधिक हो गई है अथवा जाम लगने की संभावना हो तो यात्रियों को दूसरे जनपद में ही रोक लिया जाए। सचिव सुमन ने कहा कि यात्रा मार्ग में जो भी भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं, वहां जेसीबी तथा अन्य उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप यानी कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी अलर्ट को लेकर एसएमएस भेजा जाता है। यह अलर्ट आम लोगों को समय पर मिल रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के अलर्ट हर नागरिक को मिले इसके लिए ग्रामीणों को जोड़ते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने दिए संकेत...देश में आएगी बड़ी खुशहाली, जानें रोचक बातें



टिहरी में समुदायों को जोड़ने की पहल
सचिव सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए समुदायों को जोड़ने की पहल प्रारंभ कर दी गई है। इसकी शुरुआत टिहरी जिले ने की है। टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रत्येक गांव में पांच लोगों का एक समूह बनाया है, जो किसी भी प्रकार की आपदा घटित होने पर इसकी सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देंगे। उनके माध्यम से दी जाने वाली सूचनाओं पर तेजी से एक्शन लिया जाएगा। इससे सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत ही राहत और बचाव कार्य चलाने और आवश्यक राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सूचनाओं को गंभीरता से लेने के साथ तत्काल कार्रवाई करें। अगर कोई भ्रामक सूचना देता हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

सीएम ने आपदा प्रबंधन सचिव से जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विज्ञान विभाग के मौसम के पूर्वानुमान को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग विनोद कुमार सुमन से जानकारी ली थी। उन्होंने सचिव सुमन को जिलों के अफसरों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे। सीएम ने हाल में हुई बारिश के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed