फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: Transport department busy in preparations Uttarakhand News read All Updates in hindi

Chardham Yatra 2025: परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा, सख्त होगी चेकिंग, वाहनों में GPS डिवाइस लगाने पर भी जोर

Tue, 11 Mar 2025 11:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल चेकपोस्ट के अलावा यात्रा मार्गों पर भी तैनात रहेंगे। नियमविरुद्ध वाहन लेकर यात्रा में आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन परमिट की प्रक्रिया इस बार भी ऑनलाइन ही रहेगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: Transport department busy in preparations Uttarakhand News read All Updates in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार वाहनों को जांचने के लिए सभी चेकपोस्ट पर प्रवर्तन दल तैनात किए जाएंगे। सार्वजनिक यातायात वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाने को लेकर भी विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने सभी चेकपोस्ट को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की ड्यूटी यहां रोस्टर के हिसाब से लगाई जाएगी। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल चेकपोस्ट के अलावा यात्रा मार्गों पर भी तैनात रहेंगे। नियमविरुद्ध वाहन लेकर यात्रा में आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रीन परमिट की प्रक्रिया इस बार भी ऑनलाइन ही रहेगी।

विज्ञापन

यात्रा के दौरान पिछले कई साल से सार्वजनिक यातायात वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इस बार भी परिवहन विभाग इसे और सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रहा है। विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला, भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस, बस आदि व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वाले चालकों को पास करनी होगी परीक्षा

दूसरे राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों को परिवहन विभाग की परीक्षा इस बार भी पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने पर ही उन्हें पहाड़ में वाहन चलाने के योग्य माना जाएगा। चालकों को चारधाम यात्रा मार्गों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा में ड्राइविंग स्किल, सड़क सुरक्षा नियमों और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन संचालन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में असफल होने वाले चालकों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब रुद्रनाथ दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी बनी योजना

सीएम के निर्देश, किसी सूरत में लापरवाही नहीं चलेगी

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक में परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर प्रवर्तन के साथ ही व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएं। ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed