फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 This year too pilgrimage is on its way to setting a new record 46 lakh visited till now

Chardham Yatra: इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ यात्रा; 46 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

Sat, 04 Oct 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2025: चारधामों में एक दिन में 14 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इस बार भी यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 This year too pilgrimage is on its way to setting a new record 46 lakh visited till now
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आपदा की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। अब तक चारधामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 46 लाख पार कर चुका है। जबकि बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 48 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल को शुरू हो हुई थी। प्रदेश में बारिश, अतिवृष्टि, बादल फटने, भूस्खलन की घटनाओं से चारधाम यात्रा के संचालन पर असर पड़ा। मौसम की चुनौतियों को देखते हुए कई बार प्रदेश सरकार को यात्रा को स्थगित करना पड़ा। उत्तरकाशी के धराली व हर्षिल क्षेत्र में आपदा से कारण गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह से बाधित रही। चुनौतियों से पार पाने और मौसम खुलने के बाद चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  25 नवंबर को होगा चारधाम यात्रा का समापन, जानिए किन-किन तारीखों पर बंद होंगे धामों के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधामों में एक दिन में 14 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इस बार भी यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है।

57 लाख ने किया पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए 30 अप्रैल से तीन अक्तूबर तक पंजीकरण का आंकड़ा 57.29 लाख से अधिक पहुंच गया है। इसके लिए 46 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को यात्रा के लिए 1900 ऑफलाइन पंजीकरण किए गए।

पिछले साल की तुलना में इस बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

धाम                2024             2025 (दो अक्तूबर तक)
केदारनाथ       16,51,880         16,08,744
बदरीनाथ        14,35,401          14,20,518
गंगोत्री             8,18,273            7,07501
यमुनोत्री           7,14,779            6,06106
हेमकुंड साहिब  1,83,592            2,68,208

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। इस बार भी यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लुम्का बुक में दर्ज करने के लिए आवेदन किया जाएगा।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed