फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 this year 2000 devotees will be able to have darshan in Kedarnath in one hour

Kedarnath: धाम में एक घंटे में 2000 श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन, यात्रियों के हिसाब से होंगी व्यवस्थाएं

Fri, 28 Mar 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। बीकेटीसी का कहना है कि केदारनाथ में पहले दिन से ही ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 this year 2000 devotees will be able to have darshan in  Kedarnath in one hour
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

इस बार केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार करने में जुट गई है। कपाटोद्घाटन के दिन से धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मौसम और यात्रियों के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। लोक निर्माण विभाग गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ की सफाई में जुटा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में टीम श्रीबदरीनाथ धाम पहुंच गई है। टीम जल्द केदारनाथ भी जाएगी, जिससे दो मई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियां पूरी की जा सके। इस बार बीकेटीसी केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन


Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरे पर प्रतिबंध, रील-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास होगा कि कोई भी यात्री बिना दर्शन के वापस नहीं लौटे, इसलिए प्रतिघंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराएं जाएंगे। यह व्यवस्था बनती है और भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर को 12 घंटे खोला जाता है, तो प्रतिदिन 24 हजार से 26 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

मौसम और यात्रियों की संख्या के हिसाब से संख्या को बढ़ाया या कम किया जाएगा। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं रात में की जाएंगी। बता दें कि वर्ष 2024 में केदारनाथ में कपाटोद्घाटन के दिन 29 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। साथ ही यात्राकाल में 28 मई को धाम में एक दिन में सबसे अधिक 38602 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो नया रिकार्ड है।

इस बार केदारनाथ में पहले दिन से ही ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास होगा। यात्रा के पहले सप्ताह में धाम में प्रतिघंटा 2000 से 2200 श्रद्धलुओं को दर्शन कराने की योजना है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी
- विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्यधिकारी श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed