फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 starting from 30th April How and where to register for Chardham Yatra read All Updates

Chardham Yatra 2025: हेलो..हेलो...यात्रा के लिए कैसे और कहां करना होगा पंजीकरण, कंट्रोल रूम में घनघनाए जब फोन

Mon, 17 Feb 2025 11:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:05 AM IST
सार

Chardham Yatra Registration 2025: अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं। चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से तय की जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 starting from 30th April How and where to register for Chardham Yatra read All Updates
फोन - फोटो : AI

विस्तार

उत्तराखंड में होने वाली विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ऐसे में यात्रा की जानकारी के संबंध में देश भर से श्रद्धालुओं के फोन आने शुरू हो गए हैं। गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूप में श्रद्धालु फोन करके पूछ रहे हैं कि यात्रा के लिए कैसे और कहां पंजीकरण करना होगा। हालांकि, अभी विभाग की ओर से यात्रा के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं। जबकि, चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से तय की जाएगी। चारों धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय मंदिर समिति की ओर से जारी की जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में दून एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा स्थान, AAI की ओर से कराया गया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद से चारों धामों में श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार व पर्यटन विभाग की ओर से खास तैयारियां की जाती हैं। कंट्रोल रूप में प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया, इन दिनों रोजाना करीब 10 से 15 फोन कॉल यात्रा से संबंधित जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को पंजीकरण समेत होटल व सार्वजनिक वाहनों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed