{"_id":"6853997ff25331cff504f5d3","slug":"chardham-yatra-2025-so-far-around-32-lakh-passengers-have-reached-the-chardham-yatra-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, अन्य मंदिरों व तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, अन्य मंदिरों व तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे
Thu, 19 Jun 2025 10:57 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:57 AM IST
सार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2025
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में अब तक करीब 32 लाख यात्री पहुंच चुके हैं। तीर्थयात्री अब चारधामों के साथ ही अन्य मंदिरों व तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इस साल रुद्रप्रयाग के कार्तिक स्वामी मंदिर में मई महीने तक 57863 तीर्थयात्री आ चुके थे।
विज्ञापन
2021 में यहां 15735 यात्री पहुंचे थे। 2024 तक तीर्थयात्रियों की संख्या 228837 तक पहुंच गई थी। जबकि जागेश्वर धाम में 15 जून तक 56423 यात्री दर्शन कर चुके थे। 2024 में यहां 208073 लोगों ने दर्शन किए थे। इसी तरह राज्य के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
बता दें कि इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456 गंगोत्री के लिए 780554 केदारनाथ के लिए 1443513 बदरीनाथ के लिए 1336923 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री यात्रा पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ आपदा : 12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान
चारधाम यात्रा मार्ग पर इसका सकारात्मक आर्थिक प्रभाव नजर आ रहा है। सीएम धामी लगातार, अन्य तीर्थ स्थलों और धामों के भी प्रचार-प्रसार पर जोर देते रहे हैं, ताकि इन क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो सके।