फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Registration will start from 20 March Aadhaar has been made mandatory

Chardham Yatra 2025: आ गई तारीख...इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया अनिवार्य

Thu, 20 Mar 2025 01:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो जाएगा। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस बार सरकार ग्रीन चारधाम यात्रा अभियान भी शुरू कर रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Registration will start from 20 March Aadhaar has been made mandatory
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण, ताकि मंत्रों की शक्ति से मजबूत हो वर-वधू का गठबंधन

हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक पंजीकरण केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।

यहां करें पंजीकरण

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है।
 

पढ़ें जरूरी जानकारी

  • यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन में सही मोबाइल नम्बर दर्ज करें।
  • धामों पर दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।
  • अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट आदि अवश्य रखें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सटीक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करें।
  • वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी जाती है।
  • यदि आप कोई दवा लेते हैं तो प्रचुर मात्रा में स्टॉक साथ रखें।
  • यात्रा मार्ग पर विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, जिससे जलवायु अनुकूल हो सके।
  • यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो यात्रा ना करें।
  • हेलीकॉप्टर यात्रा हेतु टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक करें।
  • हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।
  • धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।
  • यात्रा मार्गों पर गंदगी न फैलाकर उन्हें स्वच्छ रखने में हमारा सहयोग करें।
  • कृपया वाहनों की गति नियंत्रित रखें एवं वाहनों को उचित स्थलों पर ही पार्क करें।

पोर्टल से होगी स्वास्थ्य निगरानी, हेलिकॉप्टर व बोट एंबुलेंस होंगी तैनात

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए इस बार प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में कई सुधार करने जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज मिलेगा। आपातकालीन सेवा के लिए 154 एंबुलेंस, हेलिकॉप्टर व बोट एंबुलेंस की तैनात की जाएगी। ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ में 17 बेड और बदरीनाथ में 45 बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। जो तीर्थ यात्रियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed