{"_id":"67e169ea9f0a5068670aaceb","slug":"chardham-yatra-2025-online-puja-booking-in-badrinath-kedarnath-from-april-15-know-how-much-will-be-the-fee-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग 15 अप्रैल से, जानिए कितना रहेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग 15 अप्रैल से, जानिए कितना रहेगा शुल्क
Mon, 24 Mar 2025 07:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Mar 2025 07:51 PM IST
सार
Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पिछले वर्ष के ऑनलाइन बुकिंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। महाभिषेक पूजा के लिए 4700 व रुद्राभिषेक के लिए 7200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पिछले वर्ष के ऑनलाइन बुकिंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। धामों में सुबह व शाम के समय होने वाली आरती के लिए 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति बुकिंग शुल्क लिया जाएगा। वेद पाठ, गीता पाठ के लिए 2500 रुपये शुल्क तय है।
विज्ञापन
षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये देने होंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन