फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 female devotee from Madhya Pradesh who came to visit Yamunotri Dham died

Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 12 की गई जान

Thu, 05 Jun 2025 07:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए अभी तक 12 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 female devotee from Madhya Pradesh who came to visit Yamunotri Dham died
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम - फोटो : उत्तरकाशी पुलिस

विस्तार

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के दो बुजुर्ग यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों धाम की यात्रा पर आए अभी तक 12 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनसुार, यमुनोत्री दर्शन के बाद अपने परिवार के साथ वापस जानकी चट्टी में रुकी महिला बाटो बाई यादव(65) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी मध्य प्रदेश की तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि शव का पंचनामा भरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


Rishikesh: फूलचट्टी के पास गंगा में बहा दिल्ली का युवक, महिला के साथ आया था घूमने, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम आए तमिलनाडु के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी वेणुगोपाल(70) अपने परिजनों के साथ दर्शन के लिए गंगोत्री धाम आए थे। अचनाक वेणुगोपाल का स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा केंद्र गंगोत्री पहुंचाया, लेकिन तब तक वेणुगोपाल दम तोड़ चुका था। केंद्र में तैनात चिकित्सकों ने तीर्थयात्री वेणुगोपाल की मौत हृदय गति रुकने के कारण बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed