फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: Doon and Srinagar Medical College will be training centers for doctors going to Chardham

Chardham Yatra: चिकित्सकों के लिए दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ट्रेनिंग सेंटर होंगे, प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार

Tue, 08 Apr 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

चारधाम रूटों पर करीब 100 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर जाने से पहले इन चिकित्सकों को हाई एल्टीट्यूड माउंटेन सिकनेस का प्रशिक्षण दिया जाना है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: Doon and Srinagar Medical College will be training centers for doctors going to Chardham
डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

चारधाम यात्रा में जाने वाले चिकित्सकों को हाई एल्टीट्यूड माउंटेन सिकनेस का प्रशिक्षण देने के लिए दून और श्रीनगर मेडिकल को ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। चारधाम यात्रा में तैनाती से पूर्व सभी चिकित्सक इन मेडिकल कॉलेजों में दो दिन का प्रशिक्षण लेंगे। मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


अगले दस दिनों में इसकी शुरूआत की जाएगी। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरूआत हो रही है। चारधाम रूटों पर करीब 100 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर जाने से पहले इन चिकित्सकों को हाई एल्टीट्यूड माउंटेन सिकनेस का प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को चिह्नित किया गया है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट के तहत बने स्किल सेंटर में चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को उपचार देने संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में तैनात मेडिकल-पैरामेडिकल स्टाफ को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

अस्पतालों में तैनात रहने वाले मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को चारधाम यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये स्वास्थ्यकर्मी बीमार होकर अस्पताल आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल करेंगे। इस पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों में इसको लेकर तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान तकनीकि संसाधनों को भी दुरुस्त रखने को कहा गया है।

चारधाम मार्गों पर 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले श्रद्धालुओं को होगी स्क्रीनिंग

चारधाम मार्गों पर 50 स्क्रीनिंग सेंटर तैयार किए गए हैं। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान अगर कोई श्रद्धालु अस्वस्थ मिलता है, तो मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम द्वारा तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदले, मियांवाला की फाइल मुख्यमंत्री के पास...फैसले का इंतजार

चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चारधाम मार्गों पर जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें तैनाती से पूर्व दो दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें हाई एल्टीट्यूड माउंटेन सिकनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  - डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed