फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Till now more than eight lakh devotees have visited Chardham

Uttarakhand: अब तक चारधाम पहुंचे आठ लाख से अधिक श्रद्धालु, भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के छूटे पसीने

Wed, 22 May 2024 03:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 03:53 PM IST
सार

चारधामों में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट गए हैं। अकेले केदारनाथ में अब तक 3.58 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Till now more than eight lakh devotees have visited Chardham
केदारनाथ में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में चारधामों के दर्शन के लिए रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक आठ लाख से ज्यादा श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआती 10 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की तुलना की जाए तो पिछले साल की तुलना में इस बार 4.20 लाख श्रद्वालु अधिक आए हैं। चारधामों में भीड़ प्रबंधन में सरकारी मशीनरी के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई। पहले दिन कपाट खुलने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भी चारधाम में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 38 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम शुरू हुई थी। चारधाम में 10 दिन के भीतर कुल 3.63 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस बार यह आंकड़ा आठ लाख पार कर गया है। धामों में भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है। जबकि मई और जून माह में यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें...YBadrinath Dham: अतिथि देवो भव:...यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग थाना पुलिस कर रही इस तरह स्वागत

धाम             दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की संख्या

केदारनाथ           3,57, 875

बदरीनाथ            1,58,341

गंगोत्री             1,38,238

यमुनोत्री             1,51,827
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed