{"_id":"6637a3f6821bdc4e3e0cf980","slug":"chardham-yatra-2024-online-registration-figure-reached-20-48-lakh-in-20-days-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 20 दिनों में 20.48 लाख पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 20 दिनों में 20.48 लाख पहुंचा
Sun, 05 May 2024 08:52 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 May 2024 08:52 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: पर्यटन विभाग ने 15 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। 20 दिनों में यात्रा के लिए 20.48 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20.48 लाख पहुंच गया है। जून माह में चारोंधामों की यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध है, जबकि मई माह में ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने 15 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। 20 दिनों में यात्रा के लिए 20.48 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। धामों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या तय की गई। इसके आधार पर मई माह की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: दूनागिरी मंदिर तक पहुंची जंगल की आग, चारों तरफ लपटें देख जान बचाने के लिए भागे श्रद्धालु
विज्ञापन
जून माह के लिए केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध है। बिना पंजीकरण के यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ मई से हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी।